Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DPR for leopard safari sent to the government; foundation stone laying likely in October.

Pilibhit News: लेपर्ड सफारी की डीपीआर शासन को भेजी, अक्तूबर में हो सकता है शिलान्यास

Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
DPR for leopard safari sent to the government; foundation stone laying likely in October.
पीलीभीत। तराई क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की दिशा में प्रदेश की पहली लेपर्ड सफारी पार्क परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को सौंप दी गई। इस दौरान वन मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना को शीघ्र मंजूरी दिलाने के निर्देश दिए। विभाग अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में परियोजना का शिलान्यास कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सफारी पूरनपुर रेंज के गोपालपुर जंगल में 1716.60 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगी। यहां अत्याधुनिक लेपर्ड प्रूफ फेंसिंग, प्रकृति परिचय केंद्र, रेस्क्यू एनक्लोजर और आधुनिक वन्यजीव चिकित्सालय बनाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नजीबाबाद, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों से रेस्क्यू किए जाने वाले तेंदुओं को भी इसी सफारी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि शासन से मंजूरी और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन को वर्षभर गति देने के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed