फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry harassment report filed against in-laws

Pilibhit News: ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report filed against in-laws
बीसलपुर (पीलीभीत)। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला दुबे निवासी गुड्डू जोशी की पत्नी सपना ने बताया कि छह मई 2019 को उनका विवाह मुरादाबाद के मोहल्ला पुराना बंगला चार खंभा निवासी रोहित शर्मा से हुआ था। वर पक्ष ने दहेज कम बताते हुए पांच लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। कन्या पक्ष ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने मे असमर्थता जताई।
आरोप है कि इसके बाद वर पक्ष सपना का दहेज उत्पीड़न करने लगा। पिछले दिनों वर पक्ष ने सपना का सारा जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया। सपना अपने मायके में आकर रहने लगी। इस बीच दोनों पक्षों मे कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि सपना की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सपना के पति रोहित शर्मा, सास संतोष कुमारी, जेठ राहुल, ननद सीमा, सोनम नंदोई चंदन और विवाह कराने वाले बिचौलिए बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी राजीव और उनकी पत्नी गीता को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। विरोध करने पर युवक के परिजनों ने युवती के पिता और ताऊ को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि उसने भतीजी पिंकी की शादी जून में गांव बांसखेड़ा निवासी कपिल शर्मा से तय की थी। तीन जुलाई को उसके घर गोद भराई और रोक की रस्म हुई। जिसमें उसकी ओर से 1.52 लाख रुपये, सोने के आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि दिए गए।
शादी की तिथि 12 फरवरी 2025 तय की गई। आरोप है कि 15 जुलाई को कपिल के भाई सूर्यदेव शर्मा ने दहेज में दो लाख रुपये, बाइक, अलमारी, सोफा आदि की मांग की। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर कपिल, उसके पिता बसंतलाल, भाई सूर्यदेव, पवन शर्मा, कपिल की मां सावित्री, बहन अनामिका ने एकमत होते हुए शादी से इन्कार कर दिया।

भाई के साथ कपिल के घर पहुंचने पर अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने सत्यपाल शर्मा की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
विवाहिता को पीटा, दांतों से कांटा, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पिटाई कर घायल कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव मुरादपुर माती निवासी दाताराम की पुत्री प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर को मोहल्ला साहूकारा निवासी रवि वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मौसिया सास शांति देवी, ननद पिंकी, जेठानी सोनम, जेठ और प्रति प्रताडि़त करने लगे। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की गई। इसकी जानकारी मायके वालों को दी। तब मायके वालों ने उसकी ससुराल आकर ससुरालियों को समझाया, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर उसके पति रवि वर्मा ने 25 जुलाई को उसकी पिटाई की। पीठ में दांतों से काट लिया। बमुश्किल कमरे में घुसकर जान बचाई। उसने पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर उसका पति घर से भाग गया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed