फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Double decker bus collides with truck, eight passengers including driver injured

Pilibhit News: ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, चालक सहित आठ यात्री घायल

Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Double decker bus collides with truck, eight passengers including driver injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।संवाद - फोटो : संवाद
पूरनपुर (पीलीभीत)। पंजाब से बहराइच जा रही डबल डेकर बस शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गोमती गुरुद्वारे के पास सामने से आ रहे भूसी भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और सात यात्री घायल हो गए। चालक सहित चार घायलों का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बस में बैठे बहराइच के थाना सिपहिया के गांव त्यागपुर निवासी संजय सिंह ने बताया कि बस पंजाब के लुधियाना से बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे बहराइच के लिए रवाना हुई थी। श्रावस्ती के जमुना बाजार निवासी शंकर की पत्नी पार्वती ने बताया कि हादसे के समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस और ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद उनकी आंख खुली तब उनके ऊपर सात से आठ लोग गिरे हुए थे। कई यात्री तो बस में फंस गए।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर गुरुद्वारा में मौजूद लोगों के साथ ही राहगीर मौके पर पहुंचे। बमुश्किल यात्रियों को बस से निकाला गया। घायल पार्वती के पुत्र आनंद (12), बहराइच के इटिया भांक निवासी राजन (35), बहराइच के भिगिना निवासी सुखीराम की पत्नी गीता देवी (40), बलरामपुर के राजकुमार (20), बस चालक लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर निवासी संतोष (32), बलरामपुर के टोही नगर निवासी विजेंद्र की पत्नी ऊषा देवी (35), बहराइच के त्यागपुर निवासी संजय सिंह (32), श्रावस्ती के सरबन भतंगा निवासी रामलखन के पुत्र प्रिंस को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में सीएचसी से राजन, संतोष, संजय, प्रिंस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।



गुरुद्वारे मेंं ली शरण, 12 घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना

हादसे के बाद मामूली रूप से घायल यात्रियों ने गोमती गुरुद्वारा में शरण ली। सेवादारों ने बस यात्रियों को भोज कराया। शुक्रवार चार बजे लखीमपुर से आई निजी बस में बैठकर सभी गंतव्य के लिए रवाना हुए।

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।संवाद- फोटो : संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed