फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Don't care about restrictions, don't care about mask or social distance

पाबंदियों की फिक्र नहीं, मास्क न सामाजिक दूरी की परवाह

Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Don't care about restrictions, don't care about mask or social distance
मुख्य बाजार में बिना मास्क लगाए आते जाते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शासन द्वारा जारी पाबंदियां शनिवार से लागू हो गईं, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। न मास्क लगा रहे हैं और न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। शनिवार को जब डीएम द्वारा आदेश जारी हुआ तो उम्मीद थी कि शहर के लोग सचेत हो जाएंगे, लेकिन जब शहर के अलग-अलग हिस्सों की हकीकत जानी तो तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आई। भीड़भाड़ वाले इलाकों में न लोग मास्क लगाए नजर आए और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। दुकानदार भी बिना मास्क का सामान दे रहे थे जबकि विशेषतौर से दुकानदारों से इस बात की अपील की गई थी।
विज्ञापन

दोपहर 2.30 बजे, मुख्य बाजार
शहर के मुख्य बाजार में जबरदस्त भीड़ नजर आई, लेकिन अधिकतर लोग न मास्क लगाए थे न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। दुकानों पर भी लोग बिना मास्क के सामान लेते नजर आए। जबकि दुकानदारों को निर्देश जारी किए कि बिना मास्क सामान दें।
विज्ञापन

शाम 4.30 बजे, गौहनिया फाटक
यहां से गुजरने वाले अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आए। वाहनों से आने जाने वाले लोगों का यही हाल था। आसपास के दुकानदारों को भी कोविड गाइडलाइन की परवाह नहीं। जबकि कई वाहन स्कूलों के थे। बच्चे बिना मास्क के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 4.48 गौहनिया चौराहा
यहां से गुजरने वाले अधिकतर लोग बिना मास्क के थे। करीब पंद्रह मिनट तक देखा गया, लेकिन इक्का दुक्का लोगों को छोड़ दें तो सभी बिना मास्क के थे।
शाम 5.15 पेट्रोल पंप
पिछले साल कई पेट्रोल पंप ने बिना मास्क पेट्रोल नहीं दिया, लेकिन अभी तक कुछ ऐसा नजर नहीं आया। शनिवार को शहर में बंदिशें लागू हुई। उम्मीद थी कि पेट्रोल पंप पर कुछ अच्छी तस्वीरें देखने को मिलेंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तीन पेट्रोल पंप पर नजारा एक जैसा ही था। कोई भी ग्राहक मास्क लगाए नजर नहीं आया।
दुकानदारों से की गई है अपील
डीएम द्वारा जारी आदेश में दुकानदारों से विशेषतौर से अपील की है कि बिना मास्क वालों को सामान न दें। लेकिन ऐसा नजर कहीं नहीं आया। अधिकतर दुकानदार तो मास्क छोड़िए सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं करा रहे।
अभी गंभीर नहीं लोग
मास्क पहनने, सैनिटाइजर का उपयोग, सामाजिक दूरी, इसको लेकर अभी शहर के लोग गंभीर नहीं हैं। मास्क और सैनिटाइजर व्यापारियों से बातचीत में यह बात साफ हो गई। बहुत कम लोग ही मास्क खरीद रहे हैं।

अभी कुछ लोग ही मास्क और सैनिटाइजर ले रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचने के लिए गंभीर होना होगा।
- अभिसिंचित मिश्रा, मेडिकल संचालक
मेरा मेडिकल ग्रामीण क्षेत्र में है। लोग बिल्कुल जागरूक नहीं है। मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर है। मैं तो मास्क निशुल्क तक देने का विचार कर रहा हूं।
- प्रवेश, मेडिकल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed