फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dog drags newborn's body into hospital, sparks uproar

Pilibhit News: अस्पताल परिसर में नवजात का शव खींचकर लाया कुत्ता, मचा हड़कंप

Wed, 28 Jan 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dog drags newborn's body into hospital, sparks uproar
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर परिसर की ओर खींचता हुआ ले आया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया और अन्य कर्मियों की मदद से कुत्ते को भगाकर अधखाया शव उसके मुंह से छीना। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की है। सुरक्षा गार्ड के अनुसार कुत्ते के मुंह में नवजात का शव था, जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गया। शोर सुनकर अन्य गार्ड भी पहुंचे और कुत्ते को दौड़ाकर शव छुड़ाया, लेकिन तब तक शव का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। नवजात का केवल निचला हिस्सा ही सुरक्षित बचा।
विज्ञापन

मामले की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई, इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर में इस तरह शव मिलने से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कुत्ता शव को अस्पताल के बाहर से खींचकर ला रहा था, जिसे अंदर लाते समय सुरक्षा गार्ड ने देख लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात का शव परिसर के बाहर कैसे पहुंचा। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed