{"_id":"69ebcd2dd49ea5d351075162","slug":"dog-and-monkey-attacks-on-the-rise-600-people-bitten-in-7-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-158054-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बढ़ रहा कुत्तों-बंदरों का हमला, 7 दिन में 600 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बढ़ रहा कुत्तों-बंदरों का हमला, 7 दिन में 600 लोगों को काटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे बच्चे को रैबीज टीका लगता कर्मचारी। संवाद
पीलीभीत। जिले में कुत्ता और बंदरों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बंदर घरों में पहुंचकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। राहगीरों को भी काटकर जख्मी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लावारिस कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने का प्रयास तो नगर निकाय कर रहा, लेकिन बंदरों से छुटकारा दिलाने में कोई भी आगे नहीं आ रहा। बंदर और कुत्ते के हमले में घायल लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
नगर निकाय के जिम्मेदार वन और वन विभाग नगर निकाय व अन्य पर टाल रहा है। पिछले सात दिनों में जिला अस्पताल में 600 से अधिक लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सनी लगवाई है। वहीं, जिम्मेदार भी कार्रवाई के नाम पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं।
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, काला मंदिर, अशोक कॉलोनी, वल्लभनगर, खकरा सहित अन्य क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के अलग-अलग झुंड देखे जा सकते हैं। अशोक कॉलोनी, अफसर कॉलोनी, स्टेशन के पास, सुनगढ़ी आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक है। बंदर घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर देते हैं। सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। लावारिस कुत्ते राहगीरों को काटकर जख्मी कर देते हैं। इनका शिकार बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अधिक हो रहे हैं। गजरौला और बरखेड़ा में बंदरों का आतंक हैं। बंदर बरखेड़ा सीएचसी में भी घूमते दिखते हैं। मरीजों-तीमारदारों पर भी हमला कर देते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 75 से 80 लोग एंटी रैबीज लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बिल्ली भी आक्रामक : इन दिनों आवारा कुत्ते व बंदर के साथ ही बिल्ली के काटने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। पिछले एक सप्ताह में आवारा कुत्तों ने 332 लोगों पर हमला किया। कई को गंभीर घायल कर दिया। वहीं, बिल्ली ने भी 32 लोगों को काटा। सभी को जिला अस्पताल आकर वैक्सीन लगवानी पड़ी। बंदर ने 21 लोगों पर हमला कर घायल किया। वहीं, पांच लोग अन्य जानवरों के काटने से घायल हुए। जिले की सीएचसी पर भी एंटी रैबीज लगवाने पहुंच रहे लोगों का आंकड़ा बढ़ा है। संवाद