{"_id":"6841f2858477e4c01f0bdd1c","slug":"doctors-misuse-machines-give-information-about-pregnancy-governor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137273-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तिराहे पर शव रखकर पूरी रात प्रदर्शन करते रहे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तिराहे पर शव रखकर पूरी रात प्रदर्शन करते रहे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण
Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ के हमले में महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने रामनगर तिराहे पर पूरी रात शव रखकर जाम लगाए रखा। आक्रोशित लोग परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में डेलीवेज (दैनिक भुगतान) पर नौकरी के आश्वासन पर आक्रोशित लोग मान गए और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार शाम जंगल की ओर से आए बाघ ने रामनगर तिराहा के पास घर में बर्तन धो रही गांव निवासी रामकिशोर की पत्नी रेशमा को खेतों में ले जाकर मार डाला था। महिला की तलाश में पहुंचे वनकर्मियों को बाघ से महिला का शव छुड़ाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी थी। शव मिलने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने महिला के पति के खाते में बृहस्पतिवार तक पांच लाख रुपये की धनराशि पहुंचने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। बुधवार शाम पोस्टमाॅर्टम के बाद रेशमा का शव पहुंचने पर परिजन ने रामनगरा तिराहा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर शव रखकर हंगामा कर रहे लोग 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग पर अड़े रहे। पूरी रात प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नायब तहसीलदार अभिषेक दीक्षित, संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने फिर आक्रोशित लोगों से वार्ता की। नियमानुसार पांच लाख रुपये मुआवजा की धनराशि खाते में पहुंचने, परिवार के सदस्य को वन विभाग में डेलीवेज पर नौकरी के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए। तब बृहस्पतिवार को 10:30 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।