{"_id":"67671a5961b5aa2d43042884","slug":"doctors-and-staff-go-to-kumbh-mela-problems-of-patients-will-increase-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127721-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डॉक्टर और स्टॉफ कुंभ मेले में गए, बढ़ेंगी मरीजों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डॉक्टर और स्टॉफ कुंभ मेले में गए, बढ़ेंगी मरीजों की मुश्किलें
विज्ञापन
पीलीभीत। कुंभ मेले में जिले के डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगी है। जहानाबाद और हजारा सीएचसी क्षेत्र के अलावा अन्य सीएचसी से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाॅफ को कुंभ मेला भेजा गया है।
जहानाबाद सीएचसी पर तैनात डॉ. जितेंद्र कुमार की कुंभ मेले में ड्यूटी लगी है। चिकित्सक मेले में चले भी गए हैं।
चिकित्सक के जाने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं हजारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक को भी कुंभ मेले की ड्यूटी पर भेजा गया है।
अब सीएचसी की जिम्मेदारी सिर्फ एक महिला चिकित्सक पर है। पूरनपुर सीएचसी के फार्मासिस्ट को भी भेजा गया है। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि तीन डॉक्टरों काे कुंभ मेले की ड्यूटी में भेजा गया। अन्य स्टॉफ भी गया है। यहां की व्यवस्थाएं भी सुचारू की जा रही हैं। संवाद