{"_id":"663d5764970b89115e05c824","slug":"doctor-removed-for-negligence-notice-to-staff-nurse-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116032-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापरवाही पर चिकित्सक को हटाया, स्टाफ नर्स को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापरवाही पर चिकित्सक को हटाया, स्टाफ नर्स को नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में गर्भवती महिला को बिना देखे ही रेफर कर दिया गया था। मामले की शिकायत शासन स्तर पर गई थी। जांच में ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक की लापरवाही उजागर हुई थी। इस पर चिकित्सक को हटा दिया गया है। वहीं स्टाफ नर्स को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
रविवार रात करीब 10:15 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महिला अस्पताल में अलीगंज निवासी सात माह की गर्भवती पूनम को बेहोशी की हालत लेकर उनके परिवार वाले ई-रिक्शा से पहुंचे थे। ई-रिक्शा पर सवार गर्भवती व उसके परिजन महिला अस्पताल के गेट पर खड़े रहे, लेकिन न ही उन्हें स्ट्रेचर मिला और न ही किसी चिकित्सक का परामर्श।
बेहोश गर्भवती को देखे बिना ही चिकित्सक ने बाहर ले जाने के लिए कहा। डॉक्टर ने आईसीयू की सुविधा न होने के कारण मरीज का इलाज करने में असमर्थता जता दी। परिजन बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से ही सात माह की गर्भवती को माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी इलाज नहीं मिला तो परिजन बेहोशी की हालत में ही महिला को घर ले गए।
विज्ञापन
दूसरे दिन एक अन्य निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लापरवाही का मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो जांच शुरू की गई। जांच में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. वैशाली गुप्ता की लापरवाही सामने आई। वहीं स्टाफ नर्स राखी लाल को भी दोषी पया गया। ऐसे में अब कार्रवाई करते हुए चिकित्सक को हटा दिया गया है। साथ ही स्टाफ नर्स को चेतावनी नोटिस जारी करते हुए वार्ड बॉय को भी सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
...........
जांच में लापरवाही पाए जाने पर चिकित्सक वैशाली को हटा दिया गया है। स्टाफ नर्स को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पूरे स्टाफ को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय