{"_id":"61fd725e2951fd208546f6b5","slug":"doctor-made-a-report-of-embezzlement-of-16-lakh-rupees-on-two-employees-of-his-medical-store-pilibhit-news-bly4745126169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने अपने मेडिकल स्टोर के दो कर्मचारियों पर 16 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ने अपने मेडिकल स्टोर के दो कर्मचारियों पर 16 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट कराई
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रभाकर अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर तैनात दो कर्मचारियाें पर कंप्यूटर के बिलिंग साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर हेराफेरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में डाक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के छतरी चौराहा के पास प्रभाकर अस्पताल है। अस्पताल परिसर में ही मेडिकल संचालित होता है। इस मेडिकल पर गजरौला थाना के गांव घेरा रिछोला निवासी विपिन और बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव बिहारीपुर निवासी प्रेमशंकर काम करता है। आरोप है कि कई माह पहले दोनों ने मेडिकल के बिल बनाने वाले कंप्यूटर में छेड़छाड़ कर बिलों में हेराफेरी करने लगे। दोनों बिल का लेन देने अपनी-अपनी आईडी से करते थे। कंप्यूटर के बिलिंग साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर फर्जी बिल की एंट्री करने लगे। इससे रोजाना चार से पांच हजार कर गबन हो रहा था। अस्पताल के डाक्टर को बिलों में हेराफेरी होने की आशंका हुई। 31 जनवरी को सीसीटीवी में दोनों की निगरानी की तो दोनों हेराफेरी के पैसों का बंटवारा करते दिखाई दिए। साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर दोनों ने करीब 16 लाख की गबन किया था। शिकायत डॉ. प्रभाकर शर्मा ने एसपी से की। एसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।