{"_id":"67671d9caa23f7202e053745","slug":"dm-stopped-salary-of-26-officers-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127718-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम ने 26 अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम ने 26 अफसरों का रोका वेतन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायतों के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर गठित की गई जांच समितियों की ओर से समय से रिपोर्ट न देने पर डीएम संजय कुमार सिंह ने 26 अफसरों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इनमें लोनिवि, आरईएस विभाग के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक और गन्ना अधिकारी भी शामिल हैं।
ग्राम पंचायतों से आ रहीं वित्तीय अनियमितता की शिकायतों पर डीएम ने जिला स्तरीय अफसरों की अध्यक्षता में जांच समितियां गठित की थीं। समय से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी। अफसरों ने जांच में शिथिलता बरती। इसकी शिकायतें भी डीएम के पास पहुंची। इस पर डीएम ने 26 अफसरोंं का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
इनमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम नारायन राम, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, जिविनि अचल मिश्रा, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जसवीर सिंह, सीवीओ डा.अरविंद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, लोनिवि के सहायक अभियंता एसपी गौतम, सुरेंद्र कुमार, जल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार, लघु सिंचाई के रोहित भट्ट, आरईएस के अवर अभियंता सचिन कुमार, सालिगराम, धर्मपाल, विशाल सक्सेना, अमर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी,शारदा सागर खंड के नंदलाल, ध्रुव नरायप शुक्ला, राज कुमार, मुकेश चंद्र आदि शामिल हैं।