फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM inspected the district jail

डीएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the district jail
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक एक, किशोर बैरक, महिला बैरक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम ने बैरक निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देेश दिए। डीएम ने महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना गया। बच्चों के खाने की व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जेल अधीक्षक को मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed