{"_id":"f9f7075951c842aed9387c879ae17895","slug":"dm-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद का जायजा लेने डीएम दोपहर बाद मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता और मंडी सचिव मनीष सिंह यादव के साथ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीसीएफ, एफसीआई, नेकाफ व एसएफसी सहित कई क्रय केंद्र देखे और यहां खरीदे गए गेहूं की हकीकत जानने को किसानों से फोन पर वार्ता भी की। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों ने एफसीआई में उतार की समस्या रखी। इस पर डीएम ने एफसीआई के महाप्रबंधक डीएस चौहान और खाद्य आयुक्त अजय चौहान से भी फोन पर वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने कल तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
मंडी में नीलामी लगाकर हुई बिकवाली
पीलीभीत। मंडी में आढ़तों पर पहुंच रहे गेहूं की बिक्री के लिए बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर नीलामी कराई गई। मंडी सचिव मनीष सिंह यादव ने बताया सरकारी खरीद केेंद्र और आढ़तियों की मौजूदगी में हुई नीलामी में गेहूं की खरीद 1380 से 1580 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई। हालांकि बृहस्पतिवार को मंडी में आवक काफी कम रही है और मात्र सात हजार क्विंटल गेहूं की यहां पहुंचा।