फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM Flood Control Actions taken stock

डीएम ने बाढ़ नियंत्रण  कार्यों का लिया जायजा

Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 डीएम मासूम अली सरवर ने नेपाल सीमा से सटे नौजल्हा नंबर दो में शारदा नदी पर कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को दस जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को शारदा नदी पर नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र पर पहुंचे। यहां नदी हर साल बड़े पैमाने पर कटान करती थी। डीएम ने इस क्षेत्र में कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद ने डीएम को बताया कि यहां जिओ ट्यूब शारदा नदी के लेबल तक लगाए गए हैं। उसके ऊपर जिओ बैग लगाकर आरवीएम डाला गया है, लेकिन जिस स्थान पर रेत के साथ पत्थर मौजूद हैं वहां पर जिओ ट्यूब के स्थान पर नदी के किनारे एसी बैग से बंधे का प्लेटफार्म तैयार कर मार्जनल बांध बनाया जा रहा है। इसके एप्रिन को भी जिओ बैग से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने डीएम को आश्वस्त किया कि समय से कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इस बीच डीएम ने मार्जनल बांध के बीच में गैप देखकर एक्सईएन जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि जगबूड़ा नदी का पानी बाढ़ के समय ओवरफ्लो होकर कई स्थानों से शारदा नदी में पहुंचता है। इसलिए उस पानी के निकास के लिए यह गैप छोड़े गए हैं। डीएम ने बैडवार का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर एक और बैडवार बनवाने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अभियंता को दस जून तक शेष बचे बाढ़ नियंत्रण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कानूनगो व लेखपाल को रोजाना कार्य की प्रगति देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम नगरिया खुर्दकलां पहुंचे। जहां शारदा नदी के दांये किनारे पर 11 स्टड बनाए गए हैं। यहां डीएम ने अधिशासी अभियंता से जरुरी कार्य नदी में जलस्तर बढने से पहले कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल, अशरफ खां समेत बाढ़ खंड के अवर अभियंता व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed