फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM -breaking work on the direction of the slab halted

डीएम के निर्देश पर रुका स्लैब तोड़ने काम  

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
ब्यूरो बीसलपुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
DM -breaking work on the direction of the slab halted
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
पालिका द्वारा स्टेशन रोड पर नाले पर पड़ी स्लैब को तोड़ने का काम डीएम के निर्देश पर बंद करा दिया गया। इस पर लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

नगर पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार रात स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाले पर पड़ी स्लैब जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कई लोग एकत्र हो गए और पालिका की कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया। कुछ देर बाद भाजपा विधायक रामसरन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डीएम से वार्ता की। इसके कुछ देर बाद तहसीलदार नन्हेंलाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्लैब तोड़ने का काम बंद करा दिया और हटाई गई स्लैब को पुन: ठीक करवा दिया। प्रदर्शन करने वालों में अनिल, अहिवरन, पंकज, गंगाप्रकाश, चंद्रभान, वीरेश, कामेश्वरनाथ, महावीर, लाखन, मोनू, हरीश, हरीकृष्ण, सोमपाल, राजू, नरोत्तम दास, आसिफ, नितेश आदि शामिल थे। चेयरमैन छेदालाल जायसवाल के प्रतिनिधि सचिन जायसवाल ने बताया कि नाले की मरम्मत के लिए स्लैब तुड़वाई गई थी, लेकिन लोगों ने अनावश्यक तूल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed