फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM asked for report from CMO in case of delivery on bench in medical college pilibhit

UP: मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के बाहर बेंच पर प्रसव... नवजात की मौत; डीएम ने सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

Thu, 08 Feb 2024 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक महिला का प्रसव इमरजेंसी के बाहर बनी बेंच पर ही कराना पड़ा था। इससे नवजात की मौत हो गई थी। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
DM asked for report from CMO in case of delivery on bench in medical college pilibhit
बेंच पर महिलाओं ने कराया था गर्भवती का प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इमरजेंसी के बाहर बेंच पर हुए प्रसव के मामले का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। डीएम ने सीएमओ से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ को इंमरजेंसी में हेल्पडेस्क खोलने और संकेतांक लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव पृथ्वीपुर निवासी सुमन का इमरजेंसी में सही जानकारी न मिलने से मेडिकल कॉलेज में बेंच पर प्रसव हुआ था। महिलाओं ने गर्भवती का प्रसव कराया गया था। इसके बाद भी स्टॉफ की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन


व्यवस्था की पोल खोलती ये तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के बाहर बेंच पर प्रसव, नवजात की मौत; डॉक्टर नहीं आए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। पूरी घटना का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। डीएम ने मामले को लेकर सीएमओ से जानकारी की तो बताया गया कि परिजन गर्भवती महिला को लेकर ई-रिक्शा से आए थे। रिक्शा चालक उनको वहीं पर छोड़कर चला गया था। महिला यहां पर रिश्तेदारी में आई थी। 

इमरजेंसी में नहीं दी गई थी सही जानकारी 
सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी में परिजनों को सही जानकारी नहीं दी गई थी। यह लापरवाही जांच के दौरान सामने आई है। इसपर डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कौन सा विभाग कहां है, इसको लेकर बोर्ड लगवाने के लिए भी सीएमओ को कहा गया है। ताकि आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कोई परेशानी न हो सके।

यह था मामला 
महिला के पति कृष्णपाल ने आरोप लगाया था कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ से भर्ती करने के लिए कहा, तो उन्होंने उसे महिला अस्पताल ले जाने की बात कही। जब अस्पताल पहुंचाने के लिए बोला तो किसी ने मदद नहीं की। और न ही महिला अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। सुमन की हालत बिगड़ती देख पार्क में बैठी महिलाओं ने बेंच पर उसका प्रसव कराया। इसके बाद नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed