फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   diwali

आंगन से आकाश तक फैला उजियारा, सतरंगी छटा से नहाए घर, मंदिर व बाजार

Sat, 06 Nov 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
diwali
बच्चों और युवतियों ने खूब सजाई रंगोली। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दीयों का त्योहार दिवाली में गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। दीयों की कतारों और बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी की छटा हर तरफ बिखरी हुई दिखी। दीयों की रोशनी और रंग बिरंगी झालरों की झिलमिलाहट के साथ आतिशबाजी का युवाओं ने आनंद लिया। आंगन से लेकर आकाश तक अंधियारे को दूर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। पूरे दिन शहर की सड़कों पर खासी चहल पहल रही। वहीं बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान स्थित पटाखा मार्केट में पूरे दिन आतिशबाजी के शौकीनों से गुलजार रहा। शाम को रंगोली के बनाए गई। इसके कुछ देर बाद ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। घरों में तरह-तरह की मिठाइयों के अलावा लक्ष्मी के भोग के लिए खीर और अन्य पकवान बनाए गए। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही घरों व प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में दीवार पर रोली से श्री गणेशाय नम: स्वास्तिक व शुभ लाभ जैसे मांगलिक मंत्र लिखे और पूजा पाठ कर नए बही खाते बनाए। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। रंग बिरंगी रोशन के साथ धुंआधार आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर निर्धारित समय पर गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मांगी। श्रद्धालुओं ने पूजा में कमल के फूलों का इस्तेमाल किया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने घरों में दीप और मोमबत्ती जलाई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पूजा अर्चना की और प्रतिष्ठानों पर स्वास्तिक के निशान बनाए। व्यापारियों ने वही खातों की भी पूजा की। इस मौके पर घरों और प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर सजावट की गई थी। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया था, जो आधीरात तक जारी रहा। दियोरिया, मधवापुर, मकरंदापुर, पिपरिया संजरपुर, मानपुर, ईंटगांव, भीकमपुर, बमरोली, करेली, अमृता खास, रसायाखानपुर, रढ़ैता, चुर्रासकतपुर, भड़रिया मेाड़ खरगापुर, खनंका, गुलैंदा, टिकरी, जोगीठेर, जसोली दिवाली, परसिया और मीरपुर वाहनपुर आदि स्थानो ंपर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। इन स्थानों की बाजारों में भी जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा के लिहाज से सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। इधर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और एसडीएम राकेश गुप्ता ने दिवाली के अवसर पर शुक्रवार को भूमि विकास बैंक परिसर में आयोजित समारोह में 150 से गरीबों को शाल बांटी। शाल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजक राजेश अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। समारोह में नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद अकरम और काफी प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। लोगों ने घरों में गणेश, लक्ष्मी की पूजा की। घरों, प्रतिष्ठानों की भव्य सजावट की गई। आतिशबाजी और पटाखे छोड़कर पर्व का आनंद लिया। आतिशबाजी छोड़ने का क्रम देररात तक चलता रहा। दीपावली पर्व की शुभकामनाएं एक दूसरे को देने का क्रम दूसरे दिन भी चलता रहा। घुंघचाई, अमरैयाकलां, जोगराजपुर, शेरपुरकलां, भगवंतापुर, गढ़वाखेड़ा, गुलाबाटांडा आदि गांव में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

बिलसंडा। कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश, लक्ष्मी व कुबेर का विधि-विधान से पूजन किया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की। आतिशबाजी का दौर भी देर रात तक चलता रहा।
बरखेड़ा। नगर समेत पूर ग्रामीण क्षेत्र में दिवाली धूमधाम से मनाया गया। इसको युवाओं ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

दीये जलाकर घर को रोशन करती युवती ।

दीये जलाकर घर को रोशन करती युवती ।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed