{"_id":"242238a65048e587c14b06868b88a8a2","slug":"district-scheme-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"258 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
258 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015-16 में होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन के निर्देश पर इस बार पूर्व में ही योजना तैयार की गई है। कृषि सहित 44 विभागों से प्राप्त योजनाओं के आधार पर लगभग 250 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इन योजनाओं पर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रारंभ में डीएम ओएन सिंह ने चालू वर्ष की जिला योजना में प्राप्त धनराशि और उनसे कराए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद विभाग से संबंधित अधिकारियों ने विभागवार प्रस्ताव योजनाओं की जानकारी दी। चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले की सड़कों, खाद एवं कामधेनु योजना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा तीनों प्रमुख समस्याएं किसानों से जुड़ी हैं और किसानों के विकास से ही जिले का विकास संभव है। सदन में चर्चा के बाद कुछ विभागों के प्रस्ताव में बढ़ोत्तरी कर जिला योजना के लिए कुल 258.90 करोड़ के विकास योजनाओं का अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री के अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ, विधायक हेमराम वर्मा, पीतमराम, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि जेबीएस परिहार, पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह सहित सभी जिला पंचायत एवं जिला योजना समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
दो दिन में सड़कों की सूची
पीलीभीत। जिला योजना की बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा वह अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की सूची बनाकर दो दिन में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को उपलब्ध करा दें। इस सूची के आधार पर प्रस्ताव बनाकर अधिशासी अभियंता उन्हें भेजेंगे जिसपर एक सप्ताह के अंदर बजट रिलीज करा दिया जाएगा।
राज्यमंत्री लगवाएंगे 300 सोलर लाइटें
पीलीभीत। बैठक के दौरान राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने विधायक निधि ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में 300 सोलर लाइटें लगवाने की घोषणा की। उन्होंने अन्य विधायकों से भी सोलर लाइट को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।