{"_id":"b245b4720a4932e0d3eb8b56524ba8aa","slug":"district-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना के लिए मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना के लिए मांगे प्रस्ताव
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने वर्ष 2015-16 की जिला योजना बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी विभागों से अगले वर्ष के लिए उनके विभाग से होने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। अब तक प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस समीक्षा में उद्यान, नलकूप, सीएमओ, युवा कल्याण, प्रादेशिक विकास दल, बाल विकास विभाग सहित कई विभागों के प्रस्ताव न मिलने पर डीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने शीघ्र प्रस्ताव जमा करने के निर्देश दिए।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष जिले के विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है। इस योजना के अनुसार ही बजट प्रस्तावित कर शासन से धनराशि प्राप्त होती है।
विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष जिले के विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है। इस योजना के अनुसार ही बजट प्रस्तावित कर शासन से धनराशि प्राप्त होती है।
विज्ञापन