{"_id":"5734c1994f1c1be24c919ffd","slug":"district-officer-made-three-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन तहसीलदार बने एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन तहसीलदार बने एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिले के तीन तहसीलदारों का एसडीएम पद पर प्रमोशन हुआ है। प्रदेश में हुए कुल 83 तहसीलदारों के प्रमोशन में सर्वाधिक तीन पीलीभीत के हैं।
शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात तहसीलदारों को प्रोन्नति देकर उपजिलाधिकारी बनाया है। बुधवार शाम इसकी सूची जिले को भी प्राप्त हुई है। इस सूची के अनुसार जिले में न्यायिक तहसीलदार के रूप में तैनात अरूण मणि त्रिपाठी, सदर तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी एवं बीसलपुर तहसीलदार नन्हेंलाल को प्रोन्नति देकर एसडीएम बनाया गया है। तहसीलदारों के प्रमोशन पाकर एसडीएम बनने पर डीएम ने जिला मुख्यालय पर ज्वाइन कराया है। प्रमोशन की जानकारी से तहसील स्टाफ सहित तमाम अधिकारियों ने तीनों को बधाई दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट का प्रमोशन भी जल्द
शासन में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होने पर तहसीलदारों के बाद सिटी मजिस्ट्रेट का भी एडीएम पद पर प्रमोशन जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।