फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Distressed by the refusal to marry due to lack of dowry, the girl consumed poison.

Pilibhit News: दहेज नहीं मिलने पर शादी से किया इन्कार, आहत युवती ने खाया जहर

Sat, 21 Feb 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Distressed by the refusal to marry due to lack of dowry, the girl consumed poison.
जहानाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शादी से इंकार कर दिया। मानसिक प्रताड़ना से आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व परेवा वैश्य गांव निवासी शाहरुख खां के साथ तय की थी। शादी के तय होने पर किए गए कार्यक्रम में सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार रुपये का खर्चा किया। 24 मार्च को बरात आनी थी और परिवार ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए थे। आरोप है कि 16 फरवरी को अहमद मियां ने अपने पुत्र अरबाज, फैज, शाहरुख और रुखसाना के बहकावे में आकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपियों ने दहेज में बाइक और डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रखी। इस फैसले के बाद मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपों की गहन विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed