फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dispute over woman being taken away from lover's house, nine arrested

Pilibhit News: महिला को प्रेमी के घर से ले जाने पर विवाद, नौ गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute over woman being taken away from lover's house, nine arrested
पूरनपुर। प्रेमी के घर से महिला को जबरन ले जाने पर हुए विवाद में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। पहले भी महिला को प्रेमी के घर से ले जाने पर ससुरालियों के खिलाफ चोरी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र की एक महिला की 15 साल पहले बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। महिला का प्रेम प्रसंग सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पिपरा के एक युवक से चल रहा है। महिला कई बार अपने प्रेमी के घर रहने आ चुकी है। पुलिस कई बार महिला को उसके ससुरालियों के साथ भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले प्रेमी के घर से महिला को जबरन ले जाने पर उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में महिला ने अपने पति के साथ रहने की सहमति दी। इस पर दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। रविवार को फिर महिला के ससुराली उसे प्रेमी के घर से जबरिया ले जाने को आ धमके। इस पर उनका महिला के प्रेमी से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। महिलाओं को दोबारा गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि नौ पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed