{"_id":"6820fdec7d590cd5050d82a9","slug":"dispute-during-tilak-ceremony-grooms-neck-was-pressed-during-wedding-baraatis-were-beaten-up-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135724-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तिलक समारोह में विवाद, शादी में दूल्हे की दबाई गर्दन, बरातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तिलक समारोह में विवाद, शादी में दूल्हे की दबाई गर्दन, बरातियों को पीटा
Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 12 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। तिलक समारोह में डीजे पर विवाद की रंजिश में गांव सबलपुर खास में आरोपियों ने शादी समारोह में दूल्हे को जान से मारने की नीयत से गर्दन दबाने की कोशिश की। बरातियों और घरातियों की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर गांव के आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सबलपुर खास निवासी रामचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आठ मई को वह पुत्री का तिलक चढ़ाने पुवायां थाना के गांव कंधरपुर गए थे। साथ में गांव के अरविंद व रामकिशोर भी थे। तिलक समारोह में डीजे बजने के दौरान दोनों ने शराब के नशे विवाद कर दिया। बमुश्किल समझाकर मामले को शांत किया गया। नौ मई को उसकी पुत्री की बरात आई। तब रामकिशोर के भाई रामप्रताप व सोनू ने उनके घर आकर दामाद और बरातियों को जाने से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
पुलिस पहुंचने पर आरोपी भाग गए। आरोप है कि फेरों के समय रामप्रताप, सोनू, राजेश, अरविंद, सकटे व संचित लाठी-डंडा व बांका लेकर उसके घर में घुस आए। दूल्हे को जान से मारने की नीयत से गर्दन दबा दी। मेहमान राजू के सिर पर बांका से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
उनकी साली रामलली को भी पीटा। घटना से बरातियों, घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि रामचंद्र की ओर से गांव निवासी रामप्रताप, सोनू, राजेश, अरविंद, सकटे, संचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।