{"_id":"66576fdcd5b7e95de90ebcc0","slug":"dispute-between-computer-operator-and-principal-in-charge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117076-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रभारी प्राचार्य में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रभारी प्राचार्य में विवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा प्रपत्र अपडेट करने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रभारी प्राचार्य में विवाद हो गया। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रभारी प्राचार्य से गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की। प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के उपप्रबंधक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांंग की है।
गन्ना कृषक महाविद्यालय में गुटबाजी रुक नहीं रही। एक-दूसरे पर आरोप लगाकर अफसरों से शिकायतें अक्सर की जाती हैं। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा पिछले कई दिन से अवकाश पर चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद दीक्षित को बनाया गया है। मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य और कंप्यूटर ऑपरेटर में प्रपत्र को अपडेट न करने को लेकर विवाद हो गया।
प्रभारी प्राचार्य का आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की। प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के उपप्रबंधक को पत्र भेजकर शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि प्रवक्ता शाहिद के दो बार कहने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने परीक्षा संबंधी प्रपत्र अपडेट नहीं किया।
विज्ञापन
शिकायत पर प्राचार्य ने कंप्यूटर ऑपरेटर से प्रपत्र को अपडेट करने के लिए कहा। आरोप है कि तब कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रभारी प्राचार्य से गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की। पत्र में कहा गया है कि घटना महाविद्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रभारी प्राचार्य ने उप प्रबंधक से कार्रवाई की मांग की है।
उधर, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलजीत सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। महाविद्यालय के उप प्रबंधक/ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वे मतगणना ड्यूटी के प्रशिक्षण को लेकर जिला मुख्यालय पर हैं। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।