फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disorders found in control room, explanation sought from accountant

Pilibhit News: कंट्रोल रूम में मिलीं अव्यवस्थाएं, लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 13 Jun 2025 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Disorders found in control room, explanation sought from accountant
डीएम ने आईजीआरएस कार्यालय में कर्मचारी बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निरीक्षण में कंट्रोल रूम की आधी-अधूरी व्यवस्थाएं देखकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। मुख्य राजस्व लेखाकार का स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश देने के साथ आईजीआरएस कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने ई-डिस्ट्रिक कार्यालय, मुख्य राजस्व लेखाकार/दैवीय आपदा लिपिक एवं इमरजेंसी आपरेशन सेंटर का निरीक्षण किया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली। निस्तारण आख्या देखी। कार्यालय में स्टाफ बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय में आईजीआरएस निस्तारण की निष्पक्ष आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन

इसके बाद वह मुख्य राजस्व लेखाकार/दैवीय आपदा लिपिक कार्यालय पहुंचे। बाढ़ कंट्रोल रूम में व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्य राजस्व लेखाकार के जवाब-तलब के आदेश दिए। बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि बाढ़ से पूर्व ऊंचे स्थानों का चयन कर लें। बिस्कुट, लाई, भुना चना, गुड़, नमक, चीनी व सत्तू, क्लोरीन, ओआरएस, दवाइयां आदि की व्यवस्था पहले से कर लें। इस मौके पर एडीएम ऋतु पूनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed