{"_id":"65f9bc01ac1b8610110ee35f","slug":"disabled-people-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-100-voting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113652-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिव्यांगजन ने रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिव्यांगजन ने रैली निकालकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को मेडल पहनाते तहसीलदार । स्रोत - महाविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में दिव्यांगों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से शुरू होकर छतरी चौराहा, सुनगढी थाने से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। समापन पर गांधी स्टेडियम में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपदीय स्वीप कोआर्डिनेटर इंतजार खान ने मतदाता जागरूकता ग्रीटिंग कार्ड बांटे।
-
शिक्षक संकुल की बैठक में मतदान का संदेश
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाहपौटा में मंगलवार को हुई संकुल हिम्मतनगर की बैठक में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। शिक्षकों और ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। बच्चों के माध्यम से अभिभावकों तक मतदान का संदेश पहुंचाने को कहा गया। साथ ही हिम्मतनगर संकुल को निपुण बनाने पर जोर दिया गया। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाली चिड़ियादाह की प्रधानाचार्य अरुणलता को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
-
एनसीसी कैडेट्स को दिलाई मतदान की शपथ
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मंगलवार को महाविद्यालय में हुए समारोह में तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एनसीसी कैडेट्स को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। खुद मतदान करने और अन्य मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए कहा गया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. अरविंद दीक्षित, अंकित गुप्ता, डॉ. रेखा सिंह, विनोद सिंह, शाहिद खान, शोभना मिश्रा, आशीष कंचन आदि मौजूद रहे। संवाद