बीसलपुर। महानिदेशक (आयुष) नागेंद्र कुमार ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों से नाराजगी जताई।
इस दौरान उन्होंने सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, दवाइयों का रखरखाव, मरीजों के बैठने की व्यवस्था देखी। उन्होंने अस्पताल के जरूरी अभिलेखों की जांच की, जो सही पाए गए। रोगी पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि इस समय तक 56 मरीज देखे जा चुके थे।
महानिदेशक ने मौके पर मिले मरीजों से समस्याएं भी पूछीं। निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल में महिला चिकित्साधिकारी नहीं है। उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राजीव कुमार को अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।