{"_id":"986eab5a77dc2428538eec65ab4fbc1e","slug":"dios-welcomed-the-charge-off-the-toppers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी डीआईओएस ने टॉपर्स का स्वागत कर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी डीआईओएस ने टॉपर्स का स्वागत कर किया रवाना
पीलीभीत।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से लखनऊ में एक जुलाई को होने वाले मेधावी सम्मान समारोह
विज्ञापन
में भाग लेने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर नयाला अनम और कौशल पटेल मंगलवार
सुबह रवाना हो गए। प्रभारी डीआईओएस ने मेधावियों का फूल माला पहनाकर स्वागत
किया।
लखनऊ में एक जुलाई को होने वाले मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावियों को सम्मानित करेंगे। जिले से भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिला टॉपर रहीं नायला अनम और कौशल पटेल को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे। इधर मंगलवार सुबह दोनों टॉपर्स के के रवाना होने से पूर्व प्रभारी डीआईओएस/ लेखाधिकारी मेवाराम ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, सहायक लेखाधिकारी पीएन मेहरोत्रा, नायला के पिता मुमताज अली, कौशल के पिता राजेश पटेल, शिक्षक श्यामकिशोर मिश्रा, देव कुमार, वरिष्ठ लिपिक वेदकमल आदि शामिल रहे। मालूम हो कि पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नायला ने बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शहर की राजीव कालोनी निवासी और चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र कौशल पटेल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था।