फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dios ne sambhala karyabhar

नवागत डीआईओएस ने संभाला कार्यभार

Sun, 01 Feb 2015 12:25 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
dios ne sambhala karyabhar
 कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर आए डीआईओएस जेके वर्मा ने शनिवार को
विज्ञापन
कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन उन्होंने पटल सहायकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
डीआईओएस शनिवार शाम कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजकीय पुस्तकालय में पटल सहायकों की बैठक ली। कहा कि पटल सहायक आने वाली शिकायतों का सप्ताह भर के भीतर निस्तारण करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों को संबंधित पटल से हटाया जाएगा।
शिक्षकों की समस्या, देयक आदि की जुड़ी शिकायतों को प्रमुखता से निस्तारित किया जाना चाहिए। कहा कि कर्मचारी समय से कार्यालय में पहुंचे। कार्य के दौरान यदि कहीं जाना है तो उसे रजिस्टर में दर्ज करें। उन्होंने संबंधित पटल सहायक को तहसील दिवस, जन सूचना व मुख्यमंत्री संदर्भ शिकायतों के अलग-अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की भी जानकारी ली।
उन्होंने कंप्यूटर आपरेटर को हिंदी में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने बताया कि विद्यालयों में शैक्षिक  गुणवत्ता सुधार को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी डीआईओएस रामपाल सिंह सहित सभी पटल सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed