{"_id":"665a3cf1fb846d241f0486db","slug":"digital-x-ray-started-in-medical-college-after-one-month-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117165-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक माह बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू हुए डिजिटल एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक माह बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू हुए डिजिटल एक्स-रे
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरें कक्ष के बाहर खड़े लोग । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में बीते एक माह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई थी। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इंजीनियरों की टीम ने यहां आकर मशीन को दुरुस्त किया तो अब फिर से एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है।
मेडिकल कॉलेज में डिजिटल और सादा दोनों तरह के एक्स-रे होते हैं। इसमें अधिकतर मरीजों के एक्सरे डिजिटल ही होते हैं। बीते करीब एक माह से अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब थी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन संबंधित संस्था से संपर्क कर इंजीनियरों को बुलाने की बात कह रहा था।
अब टेक्नीशियन की टीम ने यहां आकर दो दिन पहले मशीन को ठीक कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में अब डिजिटल एक्सरे शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी रात मिली है। वहीं सादा एक्सरे कक्ष में भी मरीजों की भीड़ कम होने लगी है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक करा दी गई है। अब दोनों तरह के एक्स-रे होने लगे हैं।