{"_id":"59109ec44f1c1b3854851caf","slug":"differing-condition-in-thana-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर में गंदगी देख बिफरे सीओ, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर में गंदगी देख बिफरे सीओ, जताई नाराजगी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 08 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक निरीक्षण के दौरान न्यूरिया और अमरिया थाने में गंदगी मिलने पर सीओ सदर निशांक शर्मा बिफर गए। असलहों के रख रखाव को लेकर भी खामियां प्रकाश में आई। सोमवार को सीओ सदर निशांक शर्मा वार्षिक निरीक्षण के तहत पहले न्यूरिया थाना पहुंचे। यहां परिसर का राउंड लेकर साफ सफाई व्यवस्था को चेक किया। जिसमें व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बैरक, हवालात, माल गृह आदि में जाकर चेक किया। इसमें सब ठीक-ठाक मिला। लंबित विवेचनाओं को निपटाने की गति बेहतर मिलने पर सराहा। इसके बाद अमरिया थाना पुहंचकर भी व्यवस्थाएं चेक की। असलहों की साफ सफाई एवं रख रखाव परखा। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला से लंबित प्रकरणों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी की। एनसीआर, एफआईआर रजिस्टर को भी गंभीरता से चेक किया। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि सफाई एवं असलहों के रख रखाव में कुछ कमियां सामने आई थी। जिनके सुधार के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन