{"_id":"58ea31394f1c1b9d285b47a7","slug":"dharmadhikar-suspended-from-dm-s-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर लेखपाल महेंद्रपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर लेखपाल महेंद्रपाल निलंबित
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की कटाई के दौरान गांव पहुंचे डीएम को लेखपाल अनुपस्थित मिले वहीं ग्रामीणों ने भी लेखपाल की शिकायत की। इस पर डीएम ने मौके पर ही लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर एसडीएम पूरनपुर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। डीएम मासूम अली सरवर दो दिन पूर्व पूरनपुर तहसील के गांव सिरसा पहुंचे थे। यहां कृषि विभाग की ओर से उनकी मौजूदगी में गेहूं की कटाई होनी थी। डीएम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला गांव पहुंचा गया लेकिन लेखपाल महेंद्रपाल गायब थे। इस बीच ग्रामीणों ने लेखपाल पर अक्सर गायब रहने, काम में अनियमितता बरतने सहित कई शिकायतें करनी शुरू कर दीं। ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को दिए।
विज्ञापन