फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhanteras: Sjkr ready market town

धनतेरस: सजकर तैयार हुआ शहर का बाजार

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Sjkr ready market town
धनतेरस: सजकर तैयार हुआ शहर का बाजार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
धनतेरस को लेकर शहर का बाजार सजकर तैयार हो चुका है। व्यापारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के खास प्रबंध किए गए हैं। धनतेरस के दो दिन पहले से ही मार्केेट में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। फसलों की अच्छी पैदावार होने का असर भी मार्केट में दिख रहा हे। कारोबारी भी इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। 
सर्राफा मार्केट में उमडने लगे ग्राहक
धनतेरस पर सोने व चांदी के सिक्के और आभूषणों की खरीदारी की परपंरा है। इस बार डायमंड व सिल्वर की लाइटवेट ज्वैलरी की ज्यादा डिमांड है। वहीं लक्ष्मी गणेश मूर्तियां, डालर, सोने की गिन्नी भी ज्यादा डिमांड देखी जा रही है।
विज्ञापन

बेहतर बिजनेस होने के आसार
सोने व चांदी के दाम पिछले साल की अपेक्षा कम हैं। इसके चलते बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवार भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैली अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी
ऑटो मोबाइल बाजार भी धनतेरस के लिए तैयार है। कंपनियों ने बाइकों के नए मॉडल उतारे हैं। इस बार स्टाइलिश बाइक  व स्कूटी की डिमांड ज्यादा है। एडवांस बुकिंग भी जारी है। 
आटोमोबाइल्स बाजार में आएगा उछाल
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल्स मार्केट हमेशा ही बेहतर रहा है। अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है कि अब तक करीब 35 बाइक व स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार एडवांस बुकिंग भी बढ़ी है। 
राजकुमार अग्रवाल, ऑटोमोबाइल शोरूम संचालक 
इलेक्ट्रानिक्स मार्केट भी तैयार
दिवाली पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य जरुरत की चीजें भी लोग जमकर खरीदते हैं। इसको लेकर इलेक्ट्रानिक उत्पाद से जुड़ी कंपनियों ने ऑफर व श्योर गिफ्ट का फंडा अपनाते हुए ग्राहकों को रिझाना शुरू कर दिया है। मार्केट में इंर्वटर बेस्ड फोर डोर फ्रिज, स्मार्ट टीवी, वॉटर प्यूरीफायर आदि की बड़ी रेंज उतारी गई है। 
डिस्काउंट ऑफर के साथ गिफ्ट भी  
इलेक्ट्रानिक मार्केट में इस बार पिछले साल की अपेक्षा बढिय़ा कारोबार होने की उम्मीद है। इसी के अनुरूप तैयारी भी की गई है। खरीद पर डिस्काउंट आफर व गिफ्ट भी दिया जा रहा है।

अफरोज जिलानी, इलैक्ट्रानिक्स कारोबारी
बर्तन बाजार में सिल्वर लुक बर्तनों की डिमांड 
बर्तन बाजार में सिल्वर लुक व सिल्वर टच बर्तनों की खासी डिमांड है। विभिन्न कंपनियों ने ग्राहकों की नब्ज भांपते हुए बर्तनों की बड़ी रेंज उतारी है। वहीं पूजा के लिए कॉपर, पीतल के बर्तन व गरुण घंटी की खासी डिमांड देखी जा रही है।
पिछले साल से बेहतर रहेगा बर्तन बाजार 
बर्तन बाजार में इस बार आकर्षक डिजाइन व बेहतर क्वालिटी के बर्तन खासे पसंद किए जा रहे हैं। छोटे आइटमों की ज्यादा डिमांड रहती है। 
विनीत अग्रवाल, बर्तन कारोबारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed