{"_id":"6354489bb54c536ffc21659c","slug":"dhanteras-pilibhit-news-bly501700317","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : बाजार में हुई 33 करोड़ की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : बाजार में हुई 33 करोड़ की धनवर्षा
विज्ञापन
सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। धनतेरस पर आस्था के आगे महंगाई धराशायी हो गई। अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर करीब 33 करोड़ के कारोबार का अनुमान कारोबारी लगा रहे हैं।
सराफा बाजार में सुबह से दोपहर बाद तक सामान्य भीड़ रही। इसके बाद रौनक बढ़ने लगी। शाम को लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, कंगन, हार आदि खरीदने शुरू किए। जिले में छोटी-बड़ी करीब एक हजार से अधिक सराफा दुकानों पर देर रात तक 25 करोड़ का कारोबार होने का व्यापारी अनुमान लगा रहे हैं। आटोमोबाइल्स बाजार में भी लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक व स्कूटी खरीदीं। बाइकों की एक दिन पहले ही बिक्री शुरू हो गई थी। शनिवार को भी जिले में एडवांस बुकिंग कराने वाले अपने वाहनों को लेने पहुंचे। जिले में पांच कंपनियों के 100 से अधिक डीलर हैं। धनतेरस पर करीब चार करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है। धनतेरस पर अगर कहीं सबसे ज्यादा भीड़ दिखी तो वह बर्तन बाजार में थी। जेपी रोड, लोहा मंडी मार्ग पर तो दुकानों के अंदर व बाहर तक ग्राहक भरे पड़े थे। कारोबारियों के मुताबिक इस बार ब्रांडेड, स्टील व सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। तांबे व पीतल के बर्तनों की भी खासी बिक्री हुई। जिले में पांच सौ से अधिक बर्तन और क्रॉकरी की दुकानों पर करीब तीन करोड़ के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। एलईडी व साउंड सिस्टम सबसे ज्यादा बिके। अधिकतर लोग पहले ही सामान को पसंद करके चले गए थे। धनतेरस की शाम को इसे लेने आए। जिले में दस से अधिक इलेक्टॉनिक के बड़े शोरूम और करीब 150 से अधिक छोटी-बड़ी दुकाने हैं। जिन पर करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होने का दुकानदार अनुमान लगा रहे हैं।
बीसलपुर। शनिवार को धनतेरस पर श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। लोगों ने बाजार से चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। सराफा और बर्तन व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को काफी अच्छे ढंग से सजाया था। इस मौके पर फ्रिज और बाइकों की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
--
22 पीबीटीपी 6
धनतेरस पर्व इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। आभूषणों की खरीद में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। पहले दिन 20 से 25 करोड़ का कारोबार हो पाया। मगर रविवार को और ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है।
- सजल अग्रवाल, सराफा व्यापारी
--
22 पीबीटीपी 7
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की बिक्री ठीक रही। एलईडी व साउंड सिस्टम सबसे ज्यादा खरीदे गए। रविवार को भी कारोबार होने की उम्मीद है। चूंकि रविवार है इसलिए इस बार ज्यादा कारोबार हो सकता है। पहले दिन इलेक्ट्रानिक बाजार में करीब एक से डेढ़ करोड़ का कारोबार हो पाया।
- रचित अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी
--
22 पीबीटीपी 8
धनतेरस से एक दिन पहले ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। शनिवार को जिलेभर में करीब 450 बाइकों की बिक्री से चार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। रविवार को और बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
- संजीव अग्रवाल, ऑटो मोबाइल व्यापारी