फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhanteras

अबकी बार अच्छा रहेगा कारोबार, शुरू हुई खरीदारी

Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
बाजार में एक शोरूम पर आभूषण पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। त्योहारी सीजन यानी दिवाली की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। पिछले साल कोरोना संक्रमण को लेकर दिवाली पर बाजार काफी फीका रहा। इससे व्यापारी भी मायूस दिखाई दिए, मगर इस बार कारोबार अच्छा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

सराफा, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक का कारोबार मंगलवार को 68 से 70 करोड़ का होने की उम्मीद व्यापारी लगा रहे हैं। व्यापारी अफरोज जिलानी, सजल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। इस बाद दिवाली की खरीदारी ग्राहकों ने अभी से शुरू कर दी है। पिछले साल 40 से 45 करोड़ का जिले में कारोबार हो पाया था। कुछ कंपनियों ने विशेष स्कीम भी शुरू की है। सोमवार को दुकानों पर कारोबार का जायजा लिया गया, तो लोग अपनी मन पसंद की खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। धनतेरस से पहले ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक बाजार
दिवाली की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। शहर स्थित एक शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ काफी भीड़ नजर आई। ग्राहकों ने बताया कि धनतेरस पर काफी भीड़ रहेगी। इसी को लेकर एक दिन पहले ही सामान पसंद कर बुक कर दिया है। कल सिर्फ डिलीवरी बाकी रह जाएगी। बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण को लेकर खरीदारी नहीं सके थे, मगर इस बार पहले ही दुकान पर आकर खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले साल इस सेक्टर का कारोबार 25 से 30 करोड़ रहा, मगर इस बार 35 से 40 करोड़ का होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार
सराफा बाजार में इस बार खासी तेजी दिखाई दी है। ग्राहकों ने अपने पसंद के आभूषण पहले ही बुक कर दिए हैं। धनतेरस पर सिर्फ डिलीवरी लेनी बाकी है। इस बार बाजार में लोगों को 700 रुपये की कीमत वाला हैप्पी दिवाली का सिक्का खूब पसंद आ रहा है। नए लुक के आभूषण भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस सेक्टर का कारोबार पिछले साल सात करोड़ के पार बताया जा रहा है। जबकि इस बार दस करोड़ से ऊपर होने की संभावना बताई जा रही है।
बर्तन बाजार
दिवाली पर इस बार बर्तन बाजार में फोल्ड गैस स्टोव की खासी डिमांड है। बताया कि दुकान पर आने वाला हर तीसरा ग्राहक फोल्ड गैस स्टोव की मांग करता है। पिछले साल से इस बार कारोबार भी अच्छा होने की उम्मीद है। लोगों ने एक दिन पहले से ही इस सेक्टर में खरीदारी शुरू कर दी। इस सेक्टर में पिछले साल जिलेभर में पांच करोड़ के आसपास कारोबार हुआ था। जबकि इस बार सात करोड़ तक का होने की संभावना जताई जा रही है।
ऑटोमोबाइल्स बाजार
धनतेरस को लेकर वैसे तो सभी कंपनियों के शोरूम पूरी तरह सजकर तैयार हो गए है। गाड़ियों की बुकिंग कई ग्राहक धनतेरस से पहले करा रहे हैं। पिछले साल इस सेक्टर में छह करोड़ के आस पास कारोबार बताया जा रहा है। जबकि इस बार आठ करोड़ से ऊपर होने की उम्मीद है।
क्या बोले व्यापारी
जिले में करीब दो सौ दुकानें है। इस बार कारोबार भी अच्छा होने की उम्मीद है। ग्राहकों ने पहले से ही अपनी पसंद का आइटम बुक कराना शुरू कर दिया है। इसके बाद एलईडी पर 40 फीसदी तक की कंपनी ने छूट दे रखी है। - अफरोज जिलानी, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी
बाजार इस बार बहुत अच्छा हो रहा है। ग्राहकों ने मनपसंद आभूषणों की बुकिंग कर दी है। जिले में करीब 11 सौ दुकानें है। दो करोड़ से ऊपर का कारोबार होने की उम्मीद है। पिछली बार कोरोना के चलते मंदी छाई रही। - सजल अग्रवाल, सराफा व्यापारी
ग्राहकों ने इस बार त्योहार से पहले ही खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में इस बार कारोबार काफी अच्छा होने के आसार है। कुछ महंगाई जरूर हुई है। इसके बाद भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल के सापेक्ष इस बार कारोबार बेहतर होगा। - आशीष अग्रवाल, बर्तन कारोबारी

ऑटोमोबाइल्स सेक्टर बुकिंग कई दिन पहले से ही शुरू हो गई है। वैसे तो लोग अपनी मनपसंद गाड़ी खरीद रहे, मगर बजाज की 100 से 120 सीसी की गाड़ी का ओर ज्यादा रुझान है। इस बार धनतेरस पर सभी कंपनियाें की करीब एक हजार से ऊपर गाड़ी बिक्री होने की उम्मीद है। - सौरभ अग्रवाल, ऑटोमोबाइल्स व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed