फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhaan khareed

डीएम ने किसानों से की बात, नियमित खरीद का दिलाया भरोसा

Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
न्यूरिया में क्रय केंद्र पर धान चेक करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/न्यूरिया। धान क्रय केंद्र पर दैनिक लक्ष्य के मुताबिब खरीद न मिलने पर डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी की फटकार लगाई। एसडीएम को मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। तौल के लिए परेशान हो रहे किसानों से बातचीत कर डीएम ने नियमित खरीद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे धान खरीद को पारदर्शिता से कराने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वह एसडीएम योगेश कुमार के साथ अचानक न्यूरिया पहुंच गए। उन्होंने तुलसीपुर और पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारियों को दैनिक लक्ष्य पूरा होने तक काम करने के निर्देश दिए। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परेशान न हों, प्रशासन सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पीसीएफ और तुलसीपुर सहकारी लिमिटेड की दैनिक समीक्षा की गई। पीसीएफ का दैनिक लक्ष्य पूरा न निकलने पर नाराजगी जताई। वारदाना की समस्या के भी समाधान करने के निर्देश दिए। क्रय केंद्र प्रभारी को मौके से हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन पुलिस चौकी पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसानों को डीएम ने कंट्रोल रूम नंबर-05882-257733 नोट कराया। डीएम ने बताया कि किसानों को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद कराने के निर्देश क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। किसानों से पराली न जलाने की भी अपील की गई है।
जहानाबाद में चार दिन से तौल ठप
जहानाबाद। क्रय केंद्रों पर वारदाना समेत तमाम दिक्कतों की वजह से तौल नहीं हो पा रही है। कस्बे में स्थित क्रय केंद्रों पर चार दिन से तौल ठप है। कभी संसाधन पूरे नहीं होते, तो कभी क्रय केंद्र प्रभारी नदारद रहते हैं। ऐसे में धान खुले में पड़ा है। धान खराब होने का डर भी किसानों को सता रहा है। किसानों ने अव्यवस्था दूर कर खरीद सुचारू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुकर्रम अली, नदीम खां, महबूब अली, सोहराब अली आदि किसान थे।
कम निकल रहा धान, धर्मकांटों की जांच कराने की मांग
पूरनपुर। मंडी के धान खरीद केंद्रों से राइस मिलों को भेजा जा रहा धान कम निकल रहा है। इससे केंद्रों के ठेकेदारों में नाराजगी है। ठेकेदारों ने राइस मिलर्स के धर्मकांटों की जांच कराने की मांग की है। मंडी के एक धान खरीद केंद्र के इंचार्ज ने बताया कि मंडी समिति के धर्मकांटा से धान तुलवाकर भिजवाने के बाद भी राइस मिलर्स के धर्मकांटा पर प्रति ट्रक तीन से चार क्विंटल धान कम निकल रहा है। बांट माप निरीक्षक से मोबाइल पर इसकी शिकायत कर राइस मिलर्स के धर्मकांटों की जांच कराने की मांग की।
कांटा की समस्या पर कांटा खरीदकर मंडी पहुंचा किसान
पूरनपुर। मंडी समिति में वारदाना की कमी पर अधिकांश खरीद केंद्रों पर शुक्रवार को खरीद बंद रही। कुछ किसान अपना वारदाना खरीद कर धान तुलवाने पहुंचे। घुंघचाई क्षेत्र के किसान गुरनाम सिंह बाजार से कांटा खरीद कर खरीद केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कांटा की समस्या पर उनका धान कई दिन से नहीं तुल रहा था। धान तुलवाने पर मंडी में वारदाना, सुतली तक मंगवाई जा रही है।
धान के पुराने वारदाना के दाम उछले
पूरनपुर। धान भरने को पुराने बोरे का वारदाना अब तक चौदह सौ रुपये सैकड़ा बिक रहा था। वारदाना के अभाव पर इसके रेट अब दो हजार रुपये सैकड़ा पहुंच गए। किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि एक क्विंटल धान बिक्री पर साठ रुपये के तीन बोरे के साथ सुतली, तौलाई देनी पड़ रही है।

अनधिकृत के मंडी में मिलने पर होगी रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को मंडी में एनाउंस कराकर अनधिकृत लोगों के मंडी के धान खरीद केंद्रों पर मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि धान ढेर के साथ एक ही किसान मंडी में रहे। अगर कोई अनधिकृत रुप से मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed