{"_id":"586554304f1c1b741aeedadf","slug":"dfo-s-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ का जवाब तलब
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व की लकड़ी कटान का वीडियो वायरल होने के बाद जांच को लखनऊ से मुख्य वनसंरक्षक के नेतृत्व में आई टीम बृहस्पतिवार को रवाना हो गई। इस दौरान टीम ने डीएफओ का जवाब तलब किया है। साथ ही पांच साल में हुए कटान का ब्योरा भी मांगा है। करीब एक सप्ताह पूर्व किसी ने लकड़ी कटान का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की थी इसमें हरीपुर रेंज की बंजरिया व जटपुरा बीट में लकड़ी कटान होना बताया गया था। मामला प्रकाश में आने पर पहले वनसंरक्षक जांच को पहुंचे लेकिन बुधवार को लखनऊ से पीसीसीएफ के निर्देश पर मुख्य वनसंरक्षक आरआर जमुआर कंजरवेटर पीपी सिंह व डीएफओ मनोज सोनकर के साथ जांच को पीलीभीत पहुंचे। दो दिन चली जांच में अधिकारियों ने पहले शाहजहांपुर की खुटार रेंज पहुंचकर जांच की। इसके बाद बृहस्पतिवार हरीपुर रेंज की बंजरिया व जटपुरा बीट पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान जो जड़ें दिखाई गईं वह पुरानी होना पाया गया। अधिकारियों ने हरीपुर रेंज के स्टाफ के भी बयान दर्ज किए। जिस पर इसरार नामक के वनकर्मी ने इसकी सूचना डीएफओ को देने की बात स्वीकार ली। इस पर टीम ने वनकर्मी की सूचना पर कोई कार्रवाई न करने पर डीएफओ कैलाश प्रकाश का जवाब तलब किया। साथ ही पिछले पांच साल में हुए कटान, दर्ज केस और उन पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस दौरान टीम ने जंगल में की जा रही पेट्रोलिंग की भी समीक्षा की। जांच के बाद शाम टीम लखनऊ लौट गई। इस दौरान डीएफओ कैलाश प्रकाश, डीएफओ आदर्श कुमार, एसडीओ डीपी सिंह, केपी सिंह सहित सभी रेंजर एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन