फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devrani was beaten by brother-in-law and sister-in-law

Pilibhit News: देवरानी को जेठ-जेठानी ने पीटा

Wed, 29 May 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Devrani was beaten by brother-in-law and sister-in-law
पीलीभीत। दवा लेकर वापस आई देवरानी को जेठ-जेठानी ने घर से बाहर निकाल दिया। बाद में लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


थाना सुनगढ़़ी क्षेत्र के मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी रामेश्वर दयाल ने बताया कि रविवार को वह दवा लेने के लिए गई थी। शाम को जब वह घर पहुंची, तो उसने दरवाजा खुलवाने के लिए गेट खटखटाया, लेकिन जेठ देवेंद्र वर्मा और जेठानी पार्वती ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। वह घर के दरवाजे पर अपने पुत्र के साथ पूरी रात बैठी रही।
सोमवार की सुबह उसे वहां बैठा देख वे आग-बबूला हो गए। जेठ देवेंद्र ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति रामेश्वर वर्मा ने भी मारपीट की। सास सोमवती और ससुुर हरीशंकर सभी को उकसाते रहे।
विज्ञापन

महिला ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed