{"_id":"6615be633126b48ff00090a4","slug":"devotees-gathered-in-devi-temples-established-kalash-in-homes-kept-fast-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114571-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में की कलश स्थापना, रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में की कलश स्थापना, रखा उपवास
विज्ञापन
- चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
- सुबह से शाम तक गूंजते रहे माता के जयकारे, दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर से लेकर कस्बों और गांवों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ और कई अन्य आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने घरों में घट स्थापित किया। व्रत-उपवास रखकर मां की उपासना की।
शहर के यशवंतरी मंदिर में सुबह छह बजे ही श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा की। निरंजनकुंज कॉलोनी के महा मातेश्वरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। गोदावरी स्टेट कॉलोनी और बल्लभनगर के दुर्गा मंदिरों के अलावा अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की।
पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में घर में कलश स्थापना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और माता के भजनों को सुना। अधिकतर देवी भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन उपवास रखा।
विज्ञापन
-
98 बंदियों ने भी रखा नवरात्र व्रत
जिला जेल में निरुद्ध 98 बंदियों ने भी नवरात्र व्रत रखा। जेल प्रशासन ने बंदियों के फलाहार की व्यवस्था की। जेलर ने बताया कि बंदियों को फल, दूध और उबले आलू दिए गए।
-
विधि-विधान से की माता की आराधना
बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर घरों और मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन किए। चुर्रासकतपुर, टिकरी, खनंका, अमृता खास, मानपुर, दियोरिया, मधवापुर, मकरंदपुर, पिपरिया संजरपुर, ईंटगांव, बमरोली, करेली, खरगापुर और गुलैंदा आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। संवाद
-
माता के मंदिरों जुटे भक्त
पूरनपुर। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने व्रत रखकर घरों में घट स्थापना की। पर्व को लेकर नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर आदि मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुुओं की खासी भीड़ रही। देवीस्थान मंदिर में शाम को भी कई श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। संवाद