{"_id":"67fc945127b61de4cc0322b2","slug":"devotees-car-overturned-after-hitting-culvert-woman-died-six-people-injured-in-accident-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिया से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत, बच्ची समेत पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिया से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत, बच्ची समेत पांच गंभीर घायल
Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
सार
पीलीभीत के घुंघचाई-बंडा हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। गुलरिया भूप सिंह के समीप तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार सुबह घुंघचाई-बंडा हाईवे पर गुलरिया भूप सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे से उतरकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार महिला उषा देवी (50) निवासी गांव पुरैना, थाना पुवायां (शाहजंहापुर) की मौके पर ही मौत हो गई। पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रॉली में घुसी कार, टेंट कारोबारी समेत तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग पूर्णागिरि धाम से अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।
ये श्रद्धालु घायल हुए
- कार चालक अमित (28 वर्ष) पुत्र विजय सिंह वर्मा निवासी गांव पुरैना थाना पुवायां
- अमित की पत्नी नीतू (25 वर्ष)
- बेटी अनामिका (पांच वर्ष) घायल
- सुमन पत्नी डॉक्टर राजन निवासी गांव सैलापुर, थाना माधवगंज, जिला हरदोई
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन