{"_id":"35806f41f9e8871b74e6249fadea3a82","slug":"devi-shrine-of-mata-got-echo-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के जयकारे से गूंज उठे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के जयकारे से गूंज उठे देवी मंदिर
पीलीभीत।
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले दिन शहर समेत जिले भर के देवी मंदिर माता के जयकारों और घंटा घड़ियाल से गूंज उठे। देवी भक्तों ने घरों में कलश स्थापना कर पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की और उपवास रखा। वहीं मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को प्राचीन शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित मां दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सर्वाधिक भीड़ मां यशवंतरी देवी मंदिर में देखी गई। शहर के अलावा दूर-दराज से आने वाले भक्तों ने भी मां की आराधना की मनौतियां मांगी। यहां दोपहर तक भक्तों की कतार लगी देखी गई। मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगाया रहा।
वहीं व्रतधारियों ने घरों में कलश स्थापना कर मां की पूजा अर्चना की और उपवास रखा। इधर महामातेश्वरी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में भी भीड़ देखी गई। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों और घरों में महिलाओं ने मां के छंद गाकर स्तुति की।
विज्ञापन
बिलसंडा। नवरात्र के पहले दिन मोहल्ला देवीस्थान स्थित मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटी। इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मोहल्ला कुरियाना स्थित मां जयसंतरी देवी मंदिर में भी विशेष सजावट की गई।
उधर कस्बा बमरोली स्थित सूर्यकुंड महुआताल देवी मंदिर में भी शनिवार से शुरू हुए नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में भी कलश स्थापित कर मां की आराधना की।
मंदिर में की गई मां दुर्गा की प्राणप्रतिष्ठा
जय अम्बे भक्त कमेटी तत्वावधान में शनिवार को मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित शिव मंदिर में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पंडित चंद्रप्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर के भीतर स्थापित किया। महिलाओं ने भतन कीर्तन भी किए।
इस मौके पर हरिओम, चंद्रप्रकाश, राकेश, जय सिंह, राजेश, उत्कर्ष, सुनील, राकेश कश्यप, संजय, अनिल, दीपक, अभिषेक, राधा, पूजा, अंजू, शशि, शिवानी आदि मौजूद रहे।
टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़
नवरात्र पर्व के शुरू होते हुए मां पूर्णागिरि दरबार जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया। शुक्रवार रात टनकपुर जाने वाली दोनों मेला स्पेशल ट्रेनों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार सुबह करीब सात बजे टनकपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में भीड़ के चलते कुछ यात्री ट्रेन में सवार होने से छूट गए।
बिलसंडा। नवरात्र के प्रथम दिवस नगर के मुहल्ला देवीस्थान स्थित मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की। इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुहल्ला कुरियाना स्थित मां जयसंतरी देवी मंदिर में भी सजावट की गई। कस्बा बमरोली स्थित सूर्यकुंड महुआताल देवी मंदिर में भी शनिवार से शुरू हुए नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में भी कलश स्थापित कर मां की आराधना की।