{"_id":"af338302991d740ccb8a5da3d09b0640","slug":"devha-initially-intersection-50-acres-ground-capacitance-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा ने शुरू कटान, 50 एकड़ जमीन नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा ने शुरू कटान, 50 एकड़ जमीन नदी में समाई
Amria
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी के बाद अब देवहा नदी ने भी कटान शुरू कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र के वरादुनवा और जगत के करीब एक दर्जन किसानों की 50 एकड़ जमीन शारदा में समा चुकी है जबकि कटान अभी जारी है।
पिछले दिनों हुई बारिश से ड्यूनीडाम का जलस्तर बढ़ गया है जिससे देवहा नदी में पानी छोड़ा गया है। पानी बढ़ने से देवहा अपने उफान पर है और नदी किनारे के गांव में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है। वहीं नदी की तेज धार से किनारे के खेत कटने लगे हैं। क्षेत्र के गांव वरादुनवा और जगत निवासी अमेंद्र सिंह की दो एकड़, अमृता सिंह की 10, सुखदेव सिंह की दो, हरदीप सिंह व अरमजीत सिंह की तीन-तीन, अवतार सिंह की छह, इकबाल सिंह की आठ, हीरासिंह की दो, इंद्रजीसिंह की पांच, अवतार सिंह की छह और जोगेंद्र सिंह की तीन एकड़ जमीन में समा चुकी है। वहीं पड़ोस के गांव नूरपुर निवासी वाहिद, सज्जाद, नदीम अहमद, छोटे कुरैशी, करन सिंह आदि की भी काफी जमीन कटकर नदी में समा चुकी है। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से कटान रोकने के उपाय करने की मांग की है। तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कटान की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कटान हो रहा है तो वह लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे।