फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Development work will not be tolerated

विकास कार्यों में कोहाती बर्दाश्त नहीं होगी

Tue, 21 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 21 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development work will not be tolerated
विकास कार्यों में कोहाती बर्दाश्त नहीं होगी
 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री  यहां अनुश्रवण समिति की बैठक में बोल रहीं थीं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रही केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव में विद्युतीकरण पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। बैठक के दौरान सबसे ज्यादा फोकस पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र पर रहा। विधायक बाबूराम ने सड़कों सहित कई प्रस्ताव रखे। समीक्षा के दौरान कुछ लोगों ने एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर विकास कामों में ठेका लेने और उसके द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने की बात कही। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उसके द्वारा कराए जा रहे कार्यों के ठेके निरस्त कर उसकी जांच कराने और अनियमितता मिलने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और साथ ही उनके सरकारी नौकरी में रहते ठेकेदारी करने की भी जांच के आदेश दिए। हिम्मतनगर में प्रधान के पास कोटे का लाइसेंस होने की शिकायत पर उन्होंने किसी भी जनप्रतिनिधि को राशन कोटा न देने के आदेश दिए। साथ ही अगर किसी जनप्रतिनिधि के पास कोटा है तो उसे निरस्त करने के भी आदेश अधिकारियों को दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका सबसे ज्यादा फोकस शारदा पार क्षेत्र के विकास पर है। उन्होंने शारदा पार क्षेत्र में एक माह के अंदर प्रमुख मार्ग के अलावा दो बैंक, दो मोबाइल टॉवर और एक गैस एजेंसी खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधवा, विकलांग पेंशन, गैस कनेक्शन, मुद्रा योजना आदि पर भी उन्होंने चर्चा की। इस मौके पर डीएम मासूम अली सरवर, एडीएम अजयकांत सैनी, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पीपीपी से बनेगा मेडिकल कॉलेज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले में पीपीपी के तहत मेडिकल कॉलेज खोला जाना है। इसके लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है। जिला अस्पताल से मिलकर मेडिकल कॉॅलेज खोला जाएगा। उन्होंने इसके लिए डीएम से इच्छुक लोगों से आवेदन लेकर फाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

आंगनबांड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed