फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Development is not the head Will the explanation

विकास न होने पर प्रधान से होगी जवाब-तलबी

Tue, 01 Dec 2015 11:46 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 01 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Development is not the head Will the explanation

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में युवा वोटरों ने भी बड़ी तादाद में मतदान कर अपनी ताकत का अहसास कराया। वोटिंग करने पहुंचे युवा वोटरों का कहना था कि अभी तक प्रधान अपने स्वार्थ के लिए चुनिंदा जगह विकास कार्य कराते थे, लेकिन अब  विकास न कराने पर उनसे सवाल-जवाब किए जाएंगे। अधिकतर युवा मतदाता गांव में समुचित विकास के पक्षधर दिखे।

विज्ञापन

मंगलवार को गौनेरा मतदान केंद्र पर पहुंची नीरज कहती हैं कि अभी तक वोटिंग का महत्व नहीं पता था, लेकिन अब वोट की ताकत पता चली है। मैंने ऐसे प्रत्याशी को वोट किया है जो ईमानदारी से गांव का विकास कराए। इसी गांव की रुबी का कहना है कि गांवों की हालत पहले से भी बदतर होती जा रही है। जहां जहां प्रधान व ग्रामीण जागरूक हैं, वह गांव धीरे-धीरे कस्बे में बदलते जा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों को जागरूक होना पड़ेगा। यदि जागरूक नहीं हुए तो पूरे पांच साल परेशानियों के बीच गुजारने होंगे। टोडरपुर निवासी रचना भी अपनी सहेली के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। उन्होंने कहा कि अब शहर कस्बों की तर्ज पर गांव का विकास होना चाहिए। बिजली भी शहर की तरह की मिलनी चाहिए। इन सबको देखते हुए ही ऐसे प्रत्याशी को वोट किया है जो यह सभी मूलभूत सुविधाएं दिला सके। कुकरीखेड़ा मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे आयुष कहते हैं कि युवा जोश में हैं। अब उन्हें अपनी ताकत को अहसास हो चुका है। हमने ऐसे उम्मीदवार को वोट किया है जो ईमानदारी और लोगों की राय से गांव का समुचित विकास कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed