फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deteriorated appearance of flute door, junk in iron gate

Pilibhit News: बांसुरी द्वार की बिगड़ी सूरत, लोहे के गेट में लगी जंक

Sat, 08 Jul 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deteriorated appearance of flute door, junk in iron gate
मझोला के निकट बने बांसुरी द्वार का हाल।
पीलीभीत। मझौला में उत्तराखंड की सीमा पर बनाए गए बांसुरी द्वार की सूरत बिगड़ गई है। लोहे के गेट में जंक लग गई है। बाघ की आकृति भी नीचे लटक गई है। शहर के रहने वाले अधिवक्ता शिवम कश्यप ने डीएम को ट्वीट कर सुधार कराने की अपील की है।
विज्ञापन

एक साल पहले तत्कालीन डीएम पुलकित खरे ने शहर के अलावा बरेली और उत्तराखंड की सीमा पर जनपद की पहचान के लिए तमाम विकास कार्य कराए थे। शहर के अधिकांश चौराहों के अलावा बांसुरी और जहानाबाद चौराहा विकसित कर अलग पहचान दिलाई थी। उत्तराखंड सीमा पर मझोला के निकट बांसुरी द्वार बनवाया गया। लोहे से बनाए गए द्वार को भव्य रूप दिया गया। द्वार पर पीलीभीत के टाइगर रिजर्व की पहचान के रूप में दो बाघों की आकृति भी बनाई गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड से आने वालों के लिए बांसुरी द्वार आकर्षण का केंद्र बन गया, लेकिन डीएम पुलकित खरे के जाते ही अधिकांश चौराहों के साथ बांसुरी द्वार की सूरत भी बिगड़ गई है। यहां बनीं बाघ की आकृति झुक कर नीचे लटक गईं हैं। अधिवक्ता शिवम कश्यप ने फोटो के साथ ट्वीट कर डीएम से इसमें सुधार की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed