फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Details were sought from 47 shopkeepers, one responded to the notice

Pilibhit News: 47 दुकानदारों से मांगा था विवरण, एक ने दिया नोटिस का जवाब

Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Details were sought from 47 shopkeepers, one responded to the notice
बीसलपुर। बांके बिहारी ट्रस्ट की कस्बा बिलसंडा स्थित दुकानों के 47 के विपरीत केवल एक दुकानदार ने ही एसडीएम को अपनी दुकान से संंबंधित ब्योरा दिया है। शेष 46 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने किरायेदारी में घपला होने की शिकायत मिलने पर बांके बिहारी ट्रस्ट की कस्बा बिलसंडा स्थित दुकानों के मामले की जांच अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम को सौंपी थी। अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह से दुकानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी थी। उपजिलाधिकारी द्वारा जानकारियां मांगने पर नगर पंचायत बिलसंडा के अधिशासी अधिकारी आरके राजवंशी ने बताया कि इन दुकानों का कोई ब्योरा नगर पंचायत में नही है। उसके बाद उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर दुकानदारों से संबंधित जानकारियां मांगी थी। दुकानदारों ने बाद में जानकारियां देने की बात कही थी।
विज्ञापन

उसके बाद उपजिलाधिकारी ने करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व सभी 47 दुकानदारों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर दुकानों से संबंधित सारा ब्योरा मांगा था। नोटिसों में यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि उन लोगों ने तीन दिन के भीतर ब्योरा नहीं दिया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ सप्ताह के भीतर 47 में से केवल एक दुकानदार ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपनी दुकान से संबंंधित ब्योरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

46 दुकानदारों ने अब तक अपना ब्योरा नही दिया है। ऐसी स्थिति में ब्योरा न देने वाले 46 दुकानदारों पर कार्रवाई होने आशंका है। इस बावत उपजिलाधिकारी ने बताया कि 47 में से एक दुकानदार ने ब्योरा दे दिया है। बाकी 46 दुकानदारों को ब्योरा देने के लिए दो दिन का और समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed