फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Details of expenditure on plantation not recorded, Rural Development Secretary angry

Pilibhit News: पौधरोपण पर हुए खर्च का ब्योरा दर्ज नहीं, ग्राम्य विकास सचिव नाराज

Sun, 29 Dec 2024 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Details of expenditure on plantation not recorded, Rural Development Secretary angry
अमरिया क्षेत्र में मनरेगा द्रारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण करते ग्राम विकास सचिव सुखलाल भारती
अमरिया। मनरेगा से कराए कार्यों की पड़ताल करने के लिए अमरिया ब्लॉक के गांव धुंधरी पहुंचे ग्राम्य विकास विभाग सचिव ने पौधारोपण की धनराशि का ब्योरा बोर्ड पर दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों की लागत का हर वर्ष का ब्योरा बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। सचिव ने अमृत सरोवर और प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

धुंधरी गांव पहुंचे ग्राम्य विकास सचिव सुखलाल भारती ने मनरेगा से कराए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया। सचिव ने कहा कि जो पौधे सूख गए हैं, उनके स्थान नए पौधे लगाए जाएं। पौधारोपण में हुए खर्च का ब्योरा अंकित न होने पर नाराजगी जाहिर की और खर्च होने वाली धनराशि बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा के कार्यों की लागत के हर वर्ष का ब्यौरा बोर्ड पर अंकित करें।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत बल्लिया में मनरेगा योजना से बने अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीडीओ संजय सिंह, पीडी शैलेश व्यास, बीडीओ संजय कुमार यादव, परमिंदर सिंह प्रिंस, एपीओ शुभम सक्सेना, सचिव अमित दुबे, इंद्र पाल वर्मा, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed