फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy Director got a wheat procurement center

उपनिदेशक को एक गेहूं खरीद केंद्र मिला बंद

Thu, 06 Apr 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 06 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director got a wheat procurement center
उपनिदेशक को एक गेहूं खरीद केंद्र मिला बंद
उपनिदेशक प्रशासन विपणन शिवपूजन यादव को निरीक्षण में मंडी समिति परिसर का एक गेहूं खरीद केंद्र बंद मिला। दो खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद होती मिली। उन्होंने मंडी में अपने सामने गेहूं की नीलामी से बिक्री करवाई। साथ ही गेहूं बिक्री में किसानों को घोषित मूल्य मिले और बिक्री के लिए भटकना न पड़े, इसके निर्देश मंडी समिति सचिव को दिए। उपनिदेशक प्रशासन ने मंडी समिति के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। दो गेहूं खरीद केंद्रों पर औपचारिक तौर पर गेहूं की खरीद होती पाई गई, लेकिन यूपी एग्रो का स्वीकृत गेहूं खरीद केंद्र बंद था। उन्होंने मंडी समिति सचिव को सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर शीघ्र खरीद शुरू कराने और मंडी में पहुंचने वाले गेहूं को गेहूं खरीद केंद्रों पर तुलवाने और मानक के अनुरूप गेहूं न होने पर उसकी मंडी समिति में नीलामी से बिक्री कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी समिति में गेहूं की नीलामी अपने सामने कराई। नीलामी में 1580 रुपये तक प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि मंडी समिति में खरीद केंद्रों पर अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। किसानों के लिए पेयजल को मंडी में पांच आरओ लगे मिले। उन्होंने बताया कि किसानों को घोषित मूल्य मिले, इसके साथ खरीद का लक्ष्य भी पूरा होना है।  निरीक्षण के दौरान मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी, मंडी निरीक्षक अशोक दीक्षित भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed