{"_id":"618ac5fb67a8f907086330b3","slug":"dengu-pilibhit-news-bly465603252","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव कॉलोनी में डेंगू से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव कॉलोनी में डेंगू से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर से सटी राजीव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सियाराम की 48 वर्षीय पत्नी निशि को रविवार को बुखार आया। सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों ने डेंगू बताया। सुबह इलाज के दौरान करीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई। जानकारी पर मलेरिया विभाग की टीम ने जांच की। बुधवार को कॉलोनी में शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी।
अधिवक्ता सियाराम ने बताया उनकी पत्नी निशि आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। रविवार को हल्का बुखार आया। इससे उनकी एक क्लीनिक से दवा दिलाई गई। इसके बाद सोमवार की शाम तबीयत बिगड़ गई। इससे गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रात 11 बजे भर्ती कराया। भर्ती कराने के बाद जांच कराई गई, तो डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात की। इसके अलावा हालात बिगड़ती चली गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौत हो गई। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि जानकारी होने पर टीम को भेजा गया था। मगर किसी की जांच नहीं हो पाई है। उनके इलाज से संबंधित पर्चे भी नहीं देखने को मिले है। हालांकि बुधवार को कॉलोनी में शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी। मौत के कारण की भी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही डेंगू से मौत के बारे में कहा जा सकता है।
जांच को भेजे जाएंगे 51 सैंपल
डेंगू की जांच में संदिग्ध मिलने वाले लोगों को ब्लड सैंपल लिया गया है। डेंगू की पुष्टि को लेकर बुधवार को सभी 51 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या पता चल सकेगा। अभी तक जिले में 161 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
सामान्य रूप से देखे जाने वाले डेंगू के लक्षण:
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुन: वापस भी आ जाते हैं
- तेज बुखार
- बहुत तेज सिर दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- उल्टी आना और चक्कर महसूस होना
यह बरतें सावधानियां
- घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें
- घर के अंदर रहने पर पूरे कपड़े पहने
- दिर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- कीटनाशक दवा का छिड़काव करें
- बुखार आने पर अच्छे डाक्टर से सलाह लें
- झोलाछाप से परहेज करें
- गिलोय और पपीते के जूस का सेवन करें
हर कोई बुखार डेंगू नहीं होता
- वायरल फीवर आने पर भी प्लेट्सलेट घट सकतीं हैं
- प्लेट्सलेट 20 हजार से कम होने पर खतरा होता हैं
- अगर प्लेट्सलेट 20 हजार से ऊपर होने पर डॉक्टर की सलाह से इलाज कराएं और बेडरेस्ट करें
- प्लेट्सेट डाउन होने पर डाक्टर के सलाह से इलाज कराएं और घबराने की जरूरत नहीं हैं
- वायरल बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं