{"_id":"9a4da518638f227d6b7b132e260fff8d","slug":"demonstration-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने राजस्व विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने राजस्व विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 13 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव मीरपुर हीरपुर और रामपुर वसंत के तमाम किसान मंगलवार को तहसील परिसर में जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभी तक गांव में हुई फसली क्षति का सर्वे नहीं किया है। इससे पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिला।
किसानों ने आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार नन्हेलाल को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र चौहान, गंगाराम, बृजराज, सेवा सिंह, रजनेश, हरीओम, शेर सिंह, छुटकन्ने, शिवपाल, सत्यपाल, भीमपाल और दिवारी लाल समेत तमाम किसान शामिल थे।